स्रोत: Al Jazeera, PBS NewsHour, Wikipedia, CBS News
28 फरवरी 2026 को US
और Israel ने Iran
पर संयुक्त हमला करके पूरी दुनिया को हिला दिया। Iran
के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मृत्यु, Tehran में भीषण बमबारी और
Middle East में जवाबी मिसाइल हमलों के बाद दुनिया
भर में एक ही सवाल गूंज रहा है Is World War 3 Started? यानी क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है? इस लेख
में हम इस सवाल का जवाब तथ्यों, विशेषज्ञ राय और जमीनी हालात
के आधार पर देंगे।
अभी क्या हो रहा है? Operation Epic Fury की पूरी जानकारी
28 फरवरी 2026 की सुबह लगभग
9:45 बजे Iran के स्थानीय समय पर US
और Israel के हमले शुरू हुए।
Pentagon ने इस अभियान को Operation
Epic Fury नाम दिया जबकि Israel ने इसे Operation Roaring Lion कहा। Tehran,
Isfahan,
Qom,
Karaj
और Kermanshah — इन पांच शहरों
पर एक साथ हमले हुए।
US ने Tomahawk missiles, HIMARS
launchers और Task Force Scorpion Strike के ड्रोन इस्तेमाल किए। Khamenei के कार्यालय के
पास हुए हमलों में करीब 40 ईरानी अधिकारियों के मारे जाने की
खबर है। Iran ने जवाब में Israel
और क्षेत्र में US military bases पर मिसाइलें
और ड्रोन दागे।
Is World War 3 Started? विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं
Is World War 3 Started आज दुनिया के सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले सवालों में से एक है। विशेषज्ञों
की राय बंटी हुई है।
Naval Postgraduate School के प्रोफेसर Mohammed
Hafez का कहना है कि Iran की रणनीति एक ऐसा क्षेत्रीय
संघर्ष पैदा करना है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला दे। University
of Sussex के ईरान विशेषज्ञ Kamran Matin ने चेतावनी दी है कि Strait of Hormuz अगर असुरक्षित
हुआ तो वैश्विक तेल आपूर्ति संकट में आ जाएगी , क्योंकि
2025 में समुद्र से होने वाले कुल वैश्विक तेल निर्यात का एक तिहाई इसी
रास्ते से गुजरता है।
Retired Lt. Gen. H.R. McMaster ने
CBS News को बताया कि US
ने इस हमले के लिए एक "window of opportunity"
चुना जब Iran June 2025
के हमलों के बाद अभी पूरी तरह उबरा नहीं था।
हालांकि अधिकांश विश्लेषक यह मानते हैं कि अभी यह World
War 3 नहीं है यह एक गंभीर क्षेत्रीय संघर्ष
है जो गलत कदम उठाने पर विश्वयुद्ध का रूप ले सकता है।
Ayatollah Khamenei की मौत: Iran का सर्वोच्च नेता जो दशकों तक America और Israel से लड़ता रहा
World War 3 के खतरे के तीन बड़े कारण Russia, China और Iran
पहला कारण : Iran-US-Israel संघर्ष: Iran ने Bahrain,
Saudi
Arabia, UAE, Qatar और Iraq
में US के सहयोगियों पर जवाबी
हमले किए हैं। अगर यह और फैला तो पूरा Middle East युद्ध की चपेट
में आ सकता है।
दूसरा कारण : Russia-Ukraine युद्ध: Russia ने 2024 में North Korea के साथ रक्षा समझौता किया और
10,000 North Korean सैनिक Ukraine
सीमा पर तैनात किए। Putin ने खुद कहा है कि यह
युद्ध "वैश्विक चरित्र" अख्तियार कर चुका है। NATO के सदस्य देश Estonia,
Latvia,
Lithuania,
Poland,
Finland अपनी सीमाओं पर रक्षा मजबूत कर रहे हैं।
तीसरा कारण : China और
Taiwan: US के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि China
2027 तक Taiwan के खिलाफ सैन्य कार्रवाई
के लिए तैयार हो सकता है। China के बड़े पैमाने के
सैन्य अभ्यास इस खतरे की ओर इशारा करते हैं।
Iran Attack: America का सबसे बड़ा दांव | क्या Trump जीतेंगे या हारेंगे?
Iran का Nuclear Programme, World War 3 की असली जड़?
Iran nuclear programme वह केंद्रीय मुद्दा
है जिसने इस संकट को जन्म दिया। 2015 में JCPOA
समझौते के तहत Iran की परमाणु गतिविधियां
सीमित की गई थीं। लेकिन 2018 में Trump
ने इससे हाथ खींचा और Iran ने uranium
enrichment तेज कर दी।
IAEA प्रमुख Rafael Grossi ने हाल ही में चेतावनी दी कि Iran के पास अभी भी 440
किलोग्राम अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम मौजूद है।
June 2025 के हमलों ने Iran
के Natanz, Fordow और Isfahan परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचाया था,
लेकिन उन्हें पूरी तरह नष्ट नहीं कर पाया था। Pentagon
ने खुद Trump के दावे को गलत ठहराया
था।
Axis of Resistance का पतन : Hamas, Hezbollah और Houthis कहाँ हैं?
क्या World War 3 में
Iran के प्रॉक्सी समूह बड़ी भूमिका निभाएंगे?
October
7, 2023 के बाद Israel ने Iran के Axis of Resistance को व्यवस्थित रूप से तोड़ा Gaza में Hamas
कमजोर, Lebanon में Hezbollah
बुरी तरह क्षतिग्रस्त और Syria में Assad
regime का पतन।
हालांकि Yemen में Houthis
अभी भी सक्रिय हैं और Iraq में Shiite
सशस्त्र समूह मौजूद हैं। Iran ने इन्हीं के जरिए US
military bases पर हमले करवाए हैं।
UN Security Council में हंगामा : क्या दुनिया एकजुट हो पाएगी?
Iranian ambassador Amir Saeid Iravani ने
UN Security Council की आपातकालीन बैठक में कहा कि
यह "अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध" है।
US Ambassador Mike Waltz ने ईरान के दावों को खारिज
करते हुए जवाब दिया।
Egypt के विदेश मंत्री Badr Abdelatty
ने Saudi Arabia, Turkey,
Germany
और France के समकक्षों से बात
कर इस संघर्ष के "विनाशकारी परिणामों"
की चेतावनी दी और राजनयिक समाधान की अपील की। Britain
में हुए एक सर्वे के अनुसार 43% लोगों का मानना
है कि 2031 तक विश्व युद्ध "संभावित"
है।
Trump की नीति 'Forever War' से कैसे बचेंगे?
Donald Trump ने सत्ता में वापसी के समय "forever
wars" खत्म करने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने Iran,
Venezuela
और Syria में सैन्य अभियान चलाए।
Iran हमले को लेकर Congress
की मंजूरी नहीं ली गई, जिस पर Democrats
भड़क उठे हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार Trump
का यह फैसला Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman
और Israeli government के बार-बार दबाव डालने के बाद आया। Trump ने खुद कहा
"I can go long and take over the whole thing, or end it in two or
three days." यह बयान उनकी रणनीति की अनिश्चितता को दर्शाता
है।
Is World War 3 Started? निष्कर्ष और आगे क्या?
तो क्या World War 3 शुरू
हो गई है? तथ्यों के आधार पर अभी नहीं , लेकिन दुनिया इसके सबसे करीब जरूर आ गई है। Iran,
Russia,
China
और North Korea जैसी ताकतें
एक ओर हैं, जबकि US, NATO, Israel और खाड़ी देश दूसरी ओर।
तीन सवाल तय करेंगे कि World War 3 होगी या नहीं पहला, क्या Iran
का जवाब इतना बड़ा होगा कि Russia या China को भी खिंचे आना पड़े? दूसरा, क्या Strait of Hormuz बंद होगा जिससे वैश्विक तेल संकट पैदा हो? तीसरा,
क्या Trump Iran में regime change के लिए जमीनी सेना भेजेंगे?
फिलहाल दुनिया एक धार पर खड़ी है , एक ओर कूटनीति की उम्मीद है, दूसरी ओर विनाश का खतरा।
Is World War 3 Started इसका जवाब अगले कुछ दिनों
में ही मिलेगा। अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

0 Comments